Blog
Home Blog MentorNest : शिक्षा से स्वच्छता तक, एक नया अभियान, एक नई पहचान

MentorNest : शिक्षा से स्वच्छता तक, एक नया अभियान, एक नई पहचान

MentorNest Animations Pvt. Ltd. कंपनी, आज डिजिटल एजुकेशन और एनीमेशन में एक जाना पहचाना नाम है। हमारी प्रतिबद्धता केवल उत्कृष्ट एनीमेशन, कंटेंट और डिजिटल सपोर्ट उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। बल्कि एक ज़िम्मेदार भारतीय कंपनी होने के अपने मूलभूत उत्तरदायित्वों का पालन भी भली-भाँति करते हैं। अपने देश और देशवासियों के प्रति इसी कर्तव्यबोध को एक सजग आधार देने हेतु हमने पिछले सप्ताह दिनांक 1.08.2023 को इंदिरापुरम क्षेत्र में एक सफ़ाई अभियान का आयोजन किया। जिसमें MentorNest के MD, VP, हेड्स सहित सभी कर्मचारियों और कुछ स्वयंसेवी लोगों ने अपना योगदान दिया।

MentorNest हमेशा से मानता है कि एक ‘स्वच्छ वातावरण में ही रचनात्मक एवं स्वस्थ विचार का बीजारोपण किया जा सकता है। आज स्वच्छता केवल लेखों या सोच का विषय नहीं है MentorNest अपने एनिमेशन्स तथा कई जागरूकता विडियोज़ के द्वारा हर प्लेटफ़ॉर्म पर बच्चों, युवाओं तथा बुजुर्गों सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करता है। दैनिक जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक साफ़-सफ़ाई रखना तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना MentorNest के इन अभियानों का एक वृहद् उद्देश्य रहता है। MentorNest हमेशा से इस बात पर ज़ोर देता है कि हम घर में हों, या बाहर, मंदिर में हों या office में सफ़ाई एक आदत की तरह होनी चाहिए।

स्वच्छता जहाँ एक ओर हमें बीमारियों से बचाती है वहीं दूसरी ओर सुंदरता के साथ एक सही सोच के विकसित होने में अपनी अहम् भूमिका निभाती है। डिजिटल शिक्षा के इस दौर में MentorNest जहाँ अपने एनीमेशन तथा कंटेंट के कामों में उत्तरोतर निखार लाता जा रहा है वहीँ देश और देशवासियों के प्रति अपने उत्तरदायित्वों में भी दृढ़ता ला रहा है। MentorNest के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अमित सक्सेना के शब्दों में ‘भारत अपने सात्विक सोच, शुद्ध वातावरण तथा सद्भावना के कारण ही ‘सोने की चिड़िया’ कहलाता था। हमें आज पुन: अपने उसी भारत को स्वच्छ, सशक्त और सफल बनाना है। और अपने-अपने तरीके से इस विशिष्ट काम में योगदान देना है।” ‘स्वच्छ भारत’ को MentorNest अब अभियान से कहीं आगे आंदोलन के रूप में पूरे राष्ट्र में फैलाना चाहता है|

इस कार्य में संपूर्ण भारत तथा भारत के बहार से जुड़े हमारे कर्मचारी तथा सहयोगी कंपनियां भी पूरी निष्ठा के साथ हमारा साथ दे रही हैं। भारतवर्ष की आज़ादी के 76वें वर्ष में MentorNest एक परिवार के रूप में यह प्रतिज्ञा लेता है कि हम प्रत्येक वर्ष अपने राष्ट्र को प्रगति पथ पर अग्रसर करने में अपने सहयोग को और मजबूती देते जाएँगे। तथा स्वच्छता की इस जोत को यथासंभव हर गली, नुक्कड़, गाँव, शहर तक पहुंचाएंगे। MentorNest द्वारा इंदिरापुरम क्षेत्र में आयोजित इस स्वच्छता अभियान में कुल 100-150 लोगों, जिनमें महिलाएँ, बच्चे, पुरुष आदि सभी शामिल थे, ने भाग लिया और अपने आस-पास के परिसर को साफ़ कर उसमें एक नई ताजगी का संचार किया। ध्यान रखिए कि देश की स्वच्छता केवल सफ़ाई कर्मियों का कार्य नहीं ये हम सभी 150 करोड़ भारतवासियों का उत्तरदायित्व है।

स्वच्छ रहिए, स्वच्छ रखिए : देशहित में यह कदम भी कुछ कम नहीं

एक कदम स्वच्छता की ओर – MentorNest Animations Pvt. Ltd.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *